शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में आज 31 जुलाई को संस्थान के परिसर और इसके आसपास के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। 




( पालमपुर : केवल कृष्ण )

यह अभियान कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर अरुण चंद्र के दिशा निर्देशन में संपन्न किया गया। इसके तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों के अलग-अलग समूह बनाए गए । इन समूहों को कैंटीन एरिया, बोटैनिकल गार्डन,नवनिर्मित बीबीए बीसीए ब्लॉक ,परिसर के भीतर और बाहर तथा परिसर के आसपास के क्षेत्र बांटे गए। संस्थान के नव प्रवेशित तथा वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने सामूहिक श्रमदान करते हुए साफ सफाई की, झाड़ियां को काटा,नालियों को साफ किया, प्लास्टिक तथा अन्य प्रकार के कूड़ा करकट को एकत्रित किया तथा तत्पश्चात उचित स्थान पर इन सब का निष्पादन किया। इस श्रमदान में बहुसंख्यक मात्रा में छात्र-छात्राओं ,शिक्षकों और गैर शिक्षकों ने पूरे जोश और उत्साह से भाग लिया और सभी ने संकल्प लिया कि स्वच्छता अभियान की निरंतरता बनाए रखेंगे और माह में एक बार अवश्य ही इसी प्रकार पूरे मनोयोग और लगन के साथ श्रमदान करके महाविद्यालय को साफ सुथरा और व्यवस्थित बनाए रखने हेतु पूरा-पूरा योगदान देंगे। ऐसी स्वस्थ विचारधाराएं ही किसी भी शैक्षणिक संस्थान को सशक्त और विकसित करने में सक्षम रहती है। इसी प्रकार के उद्दात सन्देश को प्रसारित करते हुए प्रो अरुण चंद्र ने समस्तजनों के साथ स्वयं भी साफ सफाई करते हुए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। स्वच्छता अभियान के पश्चात संस्थान के परिसर में सामूहिक रूप से पौधारोपण भी किया गया जिसके अंतर्गत लगभग 100 पौधे पूरे परिसर में लगाये गये। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

*जम्मू मंडल में नैरोगेज सेक्शन का सघन संरक्षा निरीक्षण संपन्न, नूरपुर, ज्वालामुखी सहित बथू पुल से 84/7-8 ट्रैक की जांच