युवक से 5.56 ग्राम चिट्टा किया बरामद

मंडी : जंजैहली पुलिस ने मंगलवार को कटयांदी में नाके के दौरान एक स्थानीय को 5.56 ग्राम चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार।अब तक नशे की गिरफ्त से दूर सिराज घाटी में भी चिट्टा तस्करों ने दस्तक दे दी है।



जंजैहली पुलिस ने मंगलवार को कटयांदी में नाके के दौरान एक स्थानीय को 5.56 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। युवक की शिनाख्त 23 वर्षीय दीवान चंद निवासी रैनधार डाकघर बगस्याड़ तहसील थुनाग के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार पुलिस ने कटयांदी में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान सामने से आ रहा युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और तलाशी के दौरान उसके पास से 5.56 ग्राम चिट्टा मिला। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सिराज घाटी में चिट्टा की दस्तक से लोगों में दहशत है। चिट्टा तस्कर युवा पीढ़ी और स्कूल कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थियों को टारगेट कर रहे हैं। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने सिराज में नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। इस वर्ष जुलाई माह तक अफीम के कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं और चिट्टा का यह पहला मामला है। उन्होंने बताया कि चिट्टा तस्करों के खिलाफ शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नागरिकों को भी संदिग्ध लोगों की सूचना फौरन पुलिस को  देनी चाहिए। ताकि नशे के कारोबारियों पर अंकुश लगाया जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार