अतिरिक्त उपायुक्त ने हिम औषध के उत्पादों की सराहना की।

 अतिरिक्त उपायुक्त ने हिम औषध के उत्पादों की सराहना की। 


शिमला : गायत्री गर्ग /

अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने आज यहाँ राष्ट्रिय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बने ज्योति महिला ग्राम संगठन धायला कालीहट्टी ज़ेजड पंचायत के नारी शक्ति मलागव स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किये गए हिम औषध (हिम इरा) के उत्पादों की सराहना की। 

अभिषेक वर्मा ने कहा कि हिम औषध मसाले की पिसाई प्राकृतिक पत्थर की चक्की में न्यूनतम गति 44 आरपीएम पर की जाती है जिससे उसकी गुणवत्ता बनी रहती है। 

हिम औषध ने अभी तक हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर के उत्पाद से प्रारंभ किया गया है। इन तीनों मसाले की लैब रिपोर्ट प्राकृतिक उत्पाद की श्रेणी में है। इन मसाले में किसी भी तरह का रसायन का प्रयोग नहीं किया गया है यह उत्पाद स्वाद, गुणवत्ता के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है । 

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के प्रोत्साहन हेतु प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा समय समय पर मंच प्रदान किया जाता है। उन्होंने जिला शिमला में होटल एसोसिएशन एवं व्यापार मंडलों से भी आग्रह किया कि महिलाओं द्वारा तैयार किये गए उत्पादों को बढ़ावा दे ताकि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो सके ।  

इस अवसर पर सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा, डेवलपमेंट ऑफिसर साधना, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर रुचि ठाकुर उपस्थित

 रहे। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर