सभी स्कूल पेयजल टंकियों की साफ सफाई व क्लोरिनेशन सुनिश्चित बनाएं : एसडीएम

सभी स्कूल पेयजल टंकियों की साफ सफाई व क्लोरिनेशन सुनिश्चित बनाएं : एसडीएम



जोगिंदर नगर : जोगिन्दर नगर उपमंडल में पिछले कुछ समय से पीलिया सहित अन्य जल जनित बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए लंबी छुट्टियों के बाद खुल रहे स्कूलों को पेयजल टंकियों की साफ-सफाई व क्लोरिनेशन सुनिश्चित बनाने को कहा गया है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने कहा कि स्कूलों की लंबी छुट्टियों के बाद पेयजल टंकियों में प्रदूषित पानी होने की संभावना है। ऐसे में सभी स्कूल प्रमुख पेयजल टंकियों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित बनाने के साथ-साथ पानी के क्लोरिनेशन करने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि उपमंडल क्षेत्र में पीलिया सहित अन्य जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी है ताकि इससे लोगों के स्वास्थ्य व जीवन पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़ सके।

उन्होंने इस संबंध में जारी आदेशों की सभी स्कूल प्रमुखों से कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिये हैं ताकि भविष्य में जल जनित बीमारियों को बढ़ने से रोका जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन