संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पुलिस ने शव को चिता से उठाया

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पुलिस ने शव को चिता से उठाया



अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को तुरंत रोक दिया गया। पुलिस ने शव को चिता से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

आपको बता दें कि दुबई में रह रहे एक युवक की पत्नी अमनदीप कौर (30) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फिल्लौर के स्थानीय निवासियों ने सूचना दी कि मृतका की जांघ पर काले पेन से एक संदेश लिखा था, जिसमें उसकी मौत के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया गया था।

तो वहीं  थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने पुष्टि की है कि मृतका के ससुराल पक्ष की दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका की बहन चरणजीत कौर और चचेरे भाई सुखदीप सिंह ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उन्हें अमनदीप की मौत के बारे में झूठी जानकारी दी और शव को जल्दी से श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी की। चरणजीत कौर के अनुसार, अमनदीप की मौत से पहले उसकी बातचीत में उसने अपने जीवन में उत्पन्न समस्याओं का जिक्र किया था, जिसमें उसकी तलाकशुदा ननद प्रवीण द्वारा किए गए कथित अत्याचारों का भी उल्लेख था। इस मामले में ससुराल पक्ष का कहना है कि वे अमनदीप की मौत के कारणों पर चर्चा करने के बाद ही कोई बयान देंगे। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी संभावनाओं पर विचार कर रही है। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अमनदीप की मौत किस प्रकार हुई और इसके पीछे के वास्तविक कारण क्या थे।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त