राजस्थान NEET की छात्रा ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान

NEET की छात्रा ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान

जांच के दौरान एक सुसाइड नोट भी मिला,मौके पर पुलिस पहुंची, शव को मोर्चरी में रखवाया ,पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी

पुलिस ने बताया कि यति के शव को मुर्दाघर में रखवाने के बाद जब उसके रूम में सर्चिंग की तो वहां से एक नोटबुक मिली, जिसमें पेन रखा हुआ था। उसमें लिखा था - मैं परिवार की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकी हूं, उसके बाद माता - पिता और परिवार से माफी मांगने की बात लिखी हुई है। कुछ लाइन छोड़ी गई है और नीचे फिर से माफीनामा लिखा गया है। उसके बाद यति ने जान दे दी। प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह हैंड राइटिंग यति अग्रवाल की ही मिली है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

जयपुर के विद्याधर नगर थानाधिकारी राकेश कुमार खयालिया ने बताया कि छात्रा यति ने हाल ही में कक्षा बारवीं पास की थी, परिजनों के अनुसार वह पढ़ाई में होशियार थी। जयपुर की ही एक कोचिंग से वह नीट की तैयारी कर रही थी। वह सात मंजिला द्वारिका अपार्टमेंट में रहती थी। छात्रा का फ्लैट पांचवीं मंजिल पर था। वहीं से उसने कूदकर सुसाइड किया। उससे पहले गुरुवार को यति का बर्थडे था। जो उसने परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों के साथ मनाया था। किसी को भी यह पता नहीं चल सका था कि यति कुछ घंटे बाद ही बड़ा कदम उठाने जा रही है। उसने शुक्रवार देर शाम पांचवे माले से कूदकर जान दे दी।




टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल