मनेई-हारचकियाँ में स्नेक बाइट से हुई मौत पर परिजनों से मिले पठानिया,बंधाया ढांढस।

 मनेई-हारचकियाँ में स्नेक बाइट से हुई मौत पर परिजनों से मिले पठानिया,बंधाया ढांढस।

 रात्रि चिकित्सा सुविधा व एम्बुलेंस सेवा की चंगर क्षेत्र के प्रधानों ने पठानिया के समक्ष उठाई मांग।


परगोड़ के शहीद विजय कुमार की बरसी पर परिजनों से मिले पठानिया, दी शहीद को श्रद्धांजलि

शाहपुर - (जनक पटियाल) 

शाहपुर विधानसभा के चंगर क्षेत्र में पिछले दिनों स्नेक बाइट से हुई दुखद मृत्यु पर आज उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज मनेई के संजय कुमार की सांप के काटने से ओर,हारचक्कियां से नक्ष धीमान सुपुत्र पवन कुमार 

10 बर्षीय बच्चे की सांप के काटने से हुई मृत्यु पर ओर परगोड़ पंचायत के मकरेड गाँव के प्यार सिंह को मृत्यु पर उनके घर जा कर गहरा दुःख ब्यक्त किया।विधायक केवल सिंह पठानिया ने परिवार जनों को सांत्वना दे कर ढांढस बंधाया।

चंगर क्षेत्र की काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजन सिंह सहित चंगर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों सहित चंगर क्षेत्र के परगोड़ पंचायत के प्रधान हेमराज, हारचक्कियां के प्रधान तिलक राज,ठेहड़ पंचायत के प्रधान मंजीत राणा,मनेई पंचायत के प्रधान निशा देवी,भरूपलाहड़ के उप प्रधान भीखम सिंह पटियाल, अपर लंज के प्रधान रेखा देवी,ड़ड़ोली पंचायत के उप प्रधान शिवचरण,पंचायत समिति सदस्य तमन्ना देवी,सहित लंज कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के समक्ष मांग उठाई की चंगर क्षेत्र की 9 पंचायतों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में रात्रि स्वास्थ्य सेवाएं व एम्बुलेंस सेवा दी जाए जिससे चंगर क्षेत्र की जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। उंन्होने बताया कि अगर चंगर क्षेत्र में रात्रि स्वास्थ्य सेवा होती तो आज स्नेक बाइट से दो युवकों की जान न जाती। वहीं उंन्होने बताया कि पिछले दिनों सड़क हादसे में करीबन 5 लोगों की मौत हो गई थी। अगर चंगर क्षेत्र में एम्बुलेंस सेवा होती तो उनको समय पर टांडा अस्पताल पहुंचाया जा सकता था। बिना एम्बुलेंस के चंगर क्षेत्र के मरीज टांडा पहुंचने से पहले ही दम तोड़ जाते हैं। उंन्होने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू व विधायक केवल पठानिया से मांग उठाई है कि चंगर क्षेत्र की 9 पंचायतों के लिए रात्रि चिकित्सा सुविधा व एम्बुलेंस सेवा प्रदान की जाए।

शहीद विजय कुमार की बरसी पर परिजनों से मिले पठानिया, दी श्रद्धांजलि

वहीं पंचायत परगोड़ का जवान शहीद हो गया था शहीद विजय कुमार (41) पुत्र सागर सिंह बद्र्धन वर्ष 2002 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था। विजय कुमार मेघालय में बतौर हबलदार कार्यरत था तथा 9 अगस्त बुधवार को मेघालय में ड्यूटी के दौरान हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।आज उनके एक बर्ष होने पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने घर जा कर शोक ब्यक्त किया और श्रधांजलि दे कर परिवार को सांत्वना दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड