अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला की चौथी सांस्कृतिक संध्या में केवल सिंह पठानिया होंगे मुख्य अतिथि

अंतर्राष्ट्रीय  मिंजर मेला की चौथी सांस्कृतिक संध्या में केवल सिंह पठानिया होंगे मुख्य अतिथि 



 


( चम्बा : जितेन्द्र खन्ना )


चंबा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया  30 जुलाई  से चंबा प्रवास पर रहेंगे । 

उप मुख्य  सचेतक के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि केवल सिंह पठानिया  31 जुलाई  को अंतर्राष्ट्रीय  मिंजर मेला की चौथी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे । 

उन्होंने बताया कि केवल सिंह पठानिया  30 जुलाई  को सांय डलहौजी पहुंचेंगे । उनका रात्रि ठहराव भी डलहौजी रहेगा । 

केवल सिंह पठानिया 31 जुलाई को सुबह 9 बजे डलहौजी से भलेई माता मंदिर जाएंगे ।  उप मुख्य  सचेतक भलेई माता मंदिर  में पूजा-अर्चना करने के पश्चात सुबह 11 बजे लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे । वह  सांय 8 बजे  चंबा चौगान आएंगे  तथा अंतर्राष्ट्रीय  मिंजर मेला की चौथी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे । 

केवल सिंह पठानिया 1 अगस्त को सुबह चंबा से  रैत (कांगड़ा) के लिए  प्रस्थान  करेंगे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर में उपलब्ध

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे कांग्रेस, पंजाब में सरकार बनने की प्रबल संभावना : चमन राही

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर