यात्रियों के होने के बावजूद चलती बस में युवती से किया दुष्कर्म

यात्रियों के होने के बावजूद चलती बस में युवती से किया दुष्कर्म


पुलिस ने बताया कि युवती ने सोमवार मध्यरात्रि के बाद 'डायल 100' पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। उस समय बस हैदराबाद के बाहरी इलाके में थी।

आपको बता दें कि यह दर्दनाक घटना तेलंगाना के निर्मल जिले से आंध्र प्रदेश के प्रकाशम की ओर जा रही एक निजी स्लीपर बस में हुई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बस का पता लगा लिया गया और जब मेट्टुगुडा इलाके के निकट बस धीमी हुई तो आरोपी चालक वहां से भाग निकला। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और वाहन में अन्य यात्रियों के होने के बावजूद चलती बस में उसके साथ दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने बताया कि इस बीच आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी, बस चालकों में एक है। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल भेज दिया गया और उसकी शिकायत के आधार पर उस्मानिया विश्वविद्यालय थाने में मामला दर्ज कर घटना की जांच जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

पंजाब सरकार के DA फैसले के बाद हिमाचल के कर्मचारियों को भी घोषणा का इंतजार