प्रकृति से ही प्राणियों का अस्तित्व, इसे सहेज कर रखना आवश्यक : विनोद सुल्तानपुरी

प्रकृति से ही प्राणियों का अस्तित्व, इसे सहेज कर रखना आवश्यक : विनोद सुल्तानपुरी



सोलन ज़िला के धर्मपुर उपमण्डल की ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के चाब्बल ब्लॉक के गुल्हाड़ी बीट में वन महोत्सव का आयोजन किया। वन महोत्सव का शुभारम्भ कसौली विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने दाडू का पौधा रोपित कर किया। विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि यदि मनुष्य ने प्रकृति को नहीं सहेजा तो सभी प्राणियों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण एवं मानव जीवन एक-दूसरे पर निर्भर हैं और पर्यावरण को सहेज कर ही भविष्य को सुरक्षित रखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत वन विभाग एवं विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा नियमित रूप से पौधरोपण कार्यक्रमों के माध्यम से वृक्ष रोपण किया जा रहा है।
वन महोत्सव के दौरान दाडू, जामुन व आंवला के 100 पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कसौली के प्रशिक्षुओं तथा विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने वन महोत्सव में भाग लिया।
इस मौके पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध लोक कलाकारों द्वारा ‘वन महोत्सव तथा पौधारोपण अभियान-2024’ के बारे में पौधारोपण, वन संरक्षण व आगजनी की घटनाओं के सम्बन्ध में उपस्थित लोगों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया गया।  
ए.पी.एम.सी. के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, ग्राम पंचायत रणो के प्रधान मोहन लाल, ग्राम पंचायत अन्हेच के प्रधान नवीन सूद, प्रवक्ता कसौली क्षेत्र सुनील गोयल, कसौली के सचिव ललित अत्री, ग्राम पंचायत धर्मपुर के पूर्व प्रधान महेश गुप्ता, ए.पी.एम.सी. के पूर्व सदस्य संजीव ठाकुर, वन मण्डलाधिकारी उर्वशी ठाकुर, वन मण्डलाधिकारी एच.के. गुप्ता, आर.ओ. सोलन केवल सिंह पुन्डीर, तहसीलदार कसौली जयपाल चौबरी, ए.सी.एफ. सोलन चन्द्रिका शर्मा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कसौली के प्रधानाचार्य मुनी लाल इस अवसर पर उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग