साली के प्यार में आरोपी ने जीजा की हत्या कर दी.

साली के प्यार में आरोपी ने जीजा की हत्या कर दी.


अज्ञात शव झाड़ियों में दिखने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई, पुलिस मौके पहुची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

यह मामला एमपी के शहडोल जिले से निकल कर सामने आया है। जहां साली के प्यार में आरोपी ने जीजा की हत्या कर दी.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राकेश पनिका की साली को युवराज साहू नाम का युवक तंग करता था. इतना ही नहीं वह राकेश पनिका की साली के साथ लगातार शादी का दवाब भी बना रहा था. इसे लेकर राकेश ने विरोध जताया. जिसके बाद राकेश युवराज के बीच इसे लेकर विवाद भी हुआ.

विवाद के बाद युवराज ने अपने साथियों के साथ मिलकर राकेश को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. एकदिन जैसे ही आरोपी को मौका मिला, उसने राकेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ले जाकर झाड़ियों में छिपा दिया. दो दिनों तक राकेश का कुछ भी पता नहीं चला. इस बीच पुलिस को अज्ञात शव पाए जाने की सूचना मिली.

घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. वहीं, साइबर सेल की मदद से पुलिस ने मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया है हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. फिलहाल पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है. मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. वह न्याय की मांग करते हुए आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं.



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर