बड़वानी: पुल पर तीन महीने के मासूम को छोड़ दंपति ने नर्मदा नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

 बड़वानी: पुल पर तीन महीने के मासूम को छोड़ दंपति ने नर्मदा नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी


बड़वानी (मध्यप्रदेश)

जिले के छोटी कसरावद क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार रात करीब 8 बजे एक दंपति ने नर्मदा नदी के पुल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। हैरानी की बात यह रही कि कूदने से पहले उन्होंने करीब तीन महीने के मासूम बच्चे को पुल पर ही छोड़ दिया।

घटना का क्रम

प्रत्यक्षदर्शी लक्ष्मण बघेल के अनुसार, दंपति पैदल पुल पर आया। पहले उन्होंने बच्चे को पुल पर किनारे रखा और कुछ ही पलों में दोनों ने नदी में छलांग लगा दी। मासूम जोर-जोर से रोने लगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना से पहले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक गले में दुपट्टा डाले हुए एक होटल से पानी की बोतल खरीद रहा है, जबकि महिला और बच्चा होटल के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं।

बच्चे की हालत

सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस और समाजसेवी अजीत जैन मौके पर पहुंचे। जैन ने बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे दूध पिलाया गया। ड्यूटी डॉक्टर डॉ. उमेश के अनुसार, बच्चे का वजन लगभग 3 किलो है और वह पूरी तरह स्वस्थ है। उसे अस्पताल के पीआईसीयू में रखा गया है।

पुलिस की कार्रवाई

बड़वानी कोतवाली प्रभारी दिनेश कुशवाहा ने बताया कि फिल्टर प्लांट के कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में यह पुष्टि हुई कि युवक-युवती बच्चे को छोड़कर नदी में कूदे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों पति-पत्नी हैं या नहीं। गोताखोरों और रेस्क्यू टीम की मदद से उनकी तलाश जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच