सुहागरात से पहले पत्नी के लिए तोहफा लेने युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

सुहागरात से पहले पत्नी के लिए तोहफा लेने युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

जिस मोटरसाइकिल को दूल्हे ने तोहफे के रूप में शादी में पाया था, वही उसके जीवन का अंतिम सफर बन गई। यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़े करता है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे वाहन कैसे पल भर में जिंदगियों को तबाह कर देते हैं।  

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के ग्राम झिरीया निवासी 22 वर्षीय दीपेंद्र साकेत की शादी 20 अप्रैल को सीधी जिले के मगरोहर गांव में हुई थी। अगले दिन यानी 21 अप्रैल की दोपहर विदाई के बाद दूल्हा अपनी नवविवाहित पत्नी के लिए एक खास तोहफा लेने बाइक से ब्यौहारी गया था। लौटते समय जब वह गांव से महज दो किलोमीटर दूर ग्राम सराई सांधा के पास पहुंचा, तभी उसकी बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दीपेंद्र साकेत और दूसरी बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जिस समय दीपेंद्र की मौत की खबर घर पहुंची, तब उसकी पत्नी शादी के जोड़े में सज-संवरकर अपने जीवनसाथी का इंतजार कर रही थी। जैसे ही परिजनों को हादसे की सूचना मिली, घर में मातम छा गया। खुशी का माहौल देखते ही देखते चीख-पुकार और रोने-बिलखने में बदल गया।

तो वहीं ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने जानकारी दी कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में