72 घंटे के अधिक समय से लेफ्टिनेंट कर्नल लापता, सेना व पुलिस जुटी तलाश में

72 घंटे के अधिक समय से लेफ्टिनेंट कर्नल लापता, सेना व पुलिस जुटी तलाश में 

मध्यप्रदेश : सागर के एडिशनल एसपी लोकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सेना के अधिकारियों ने कैंट थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के बाद पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं और कर्नल के परिचितों से बातचीत कर उनसे जुड़ी जानकारियां जुटाई जा रही हैं.मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले का है। 72 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी लेफ्टिनेंट कर्नल (लेफ्टिनेंट कॉलोनल) के बारे में पता नहीं चल पाया है. लेफ्टिनेंट कर्नल प्रमोद कुमार निगम को 2 जून की सुबह पीटी परेड के समय देखा गया था. उसके उपरांत अब तक उसका कोई भी पता नहीं चल पाया।

सूत्रों की मानें तो लेफ्टिनेंट कर्नल पिछले कुछ दिनों से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे, जिससे उनके मानसिक तनाव की आशंका भी जताई जा रही है. सबसे हैरानी की बात यह है कि शहर भर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद भी कर्नल के किसी भी स्थान पर जाने का कोई सुराग नहीं मिला है.

बहरहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और कर्नल की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. सेना की ओर से भी इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. बहरहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि लेफ्टिनेंट कर्नल प्रमोद कुमार निगम आखिर कहां गए और किन परिस्थितियों में लापता हुए. मामले की जांच तेज कर दी गई है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कोई ठोस जानकारी सामने आएगी. पुलिस उनकी तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच