अमित शाह को देश से तुरंत माफी मांगनी चाहिए.... नीरज नैयर

अमित शाह को देश से तुरंत माफी मांगनी चाहिए.... नीरज नैयर 



चम्बा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कांग्रेस पार्टी ने जिला मुख्यालय चम्बा में मंगलवार को जमकर हमला बोला। सदर विधायक नीरज नैयर की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्याकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। इस मौके पर विधायक नीरज नैयर ने कहा कि ये डॉ. अंबेडकर का ही नहीं बल्कि इस देश के संविधान का भी घोर अपमान है। इसके लिए अमित शाह को देश से तुरंत माफी मांगनी चाहिए। यदि वो माफी नहीं मांगते तो उन्हें अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए। विधायक ने य़ह भी कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संसद के अंदर जाने से रोकना लोकतंत्र में चुने हुए प्रतिनिधि के अधिकारों का हनन है, जिसे किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जा सकता। जनता ने अब भाजपा का संविधान विरोधी चेहरा देख लिया है। गृहमंत्री अमित शाह ने संसद के अंदर संविधान के रचयिता बाबा साहब का जिस तरह से अपमान किया है, वह कभी सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही संविधान व सांप्रदायिक एकता की विरोधी रही है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश की प्रखर आवाज बन रहे है। लेकिन संसद में उनकी आवाज दबाने के लिए भाजपा तरह-तरह के षड्यंत्र रच रही है। विरोध प्रदर्शन के उपरांत मुख्य बाजार चम्बा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक रैली भी निकाली। वहीं, एडीएम चम्बा के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया। इस मौके पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़