ईद उलफितर का त्योहार चम्बा जिला में बड़ी धूमधाम से मनाया गया

ईद उलफितर का त्योहार चम्बा  जिला में बड़ी धूमधाम से मनाया गया

चम्बा समाचार

चम्बा(जितेंद्र खन्ना):-  आपसी भाईचारे का प्रतीक ईद उलफितर का त्योहार चम्बा  जिला में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।  इस उपलक्ष पर चम्बा के चौगान नंबर 5 में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उलफितर की नमाज अदा की तथा एक दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दी।  

इस मौके पर हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपस में गले मिलकर इस त्यौहार को खुशियों से मनाया। नमाज अदा  करने के पूर्व जामा मस्जिद चम्बा के इमाम मोहम्मद यासीन रजा ने उपस्थित जमात को ईद उलफितर के महत्व के बारे में बताया तथा आपसी भाईचारे के साथ जीवन यापन करने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर छोटे-छोटेबच्चों ने भी भाग लिया। वह आकर्षक पोशाकों में सुसज्जित होकर नमाज अदा करने पहुंचे थे। गौर हो कि ईद का पर्व पूरी दुनिया में भाईचारे का पैगाम लेकर आता है। पूरे 1 महीने में रोजा की भूख और प्यास के अद्भुत एहसास के बाद यह खाने खिलाने का दिन होता है। बच्चे बूढ़े तथा जवान सभी नए-नएकपड़ों से सजे एक दूसरे से गले मिल ईद की पाक मुबारक बाद देते दिखाई देते।  

ईद से पहले पूरा महीना सभी मुस्लिम समुदाय केलोग रोजे रखते हैं सुबह से लेकर शाम तक बिना कुछ खाए पिए वह अलाह की इबादत में लगे रहते हैं। अंतिम रोज़े पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इकठा रोजा खोला।  इस बीच उन्होंने फल आहार व अन्य मिठाईयां खा कर अपना रोजा खोला।  

इस अवसर पर जामा मस्जिद चम्बा के इमाम मोहम्मद यासीन रजा ने व अन्य मुस्लिम समुदाय के लोगो ने बताया कि आज चम्बा में ईदउल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।  उन्होंने कहा कि रोजों के पश्चात यह त्यौहार मनाया जाता है तथा सभी लोग ईद की नमाज अदा करते हैं। 

इस ईद पर हिंदुस्तान में सुख शांति की कामना की जाती है तथा सब परेशानियों से मुक्ति के लिए अल्लाह से अरदास की जाती है। उन्होंने कहा किचम्बा में सभी धर्मों के लोग एक दूसरे के त्योहारों में मिलजुल कर भाग लेते हैं और  एक दूसरे को मुबारकबाद देते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़