मशहूर कबड्डी प्लेयर चंपा ठाकुर का चम्बा पहुंचने पर हूआ भव्य स्वागत

मशहूर कबड्डी प्लेयर चंपा ठाकुर का चम्बा पहुंचने पर  हूआ भव्य स्वागत 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना / राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी जिला चम्बा के उपमंडल चुराह की बघेईगढ़ पंचायत की चंपा ठाकुर का आज चम्बा पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कबड्डी एसोसिएशन चम्बा सहित स्थानीय लोगों ने भरमौर चौक में फूल मालाओं से चंपा का स्वागत किया। इसके उपरांत भरमौर चौक से चम्बा शहर तक धूमधाम से स्वागत रैली भी निकाली गई। कबड्डी एसोसिएशन द्वारा लोक निर्माण विभाग चम्बा के परिधि गृह में आयोजित सादे समारोह में चंपा ठाकुर को शॉल व टोपी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने हरियाणा को 27-22 से धूल चटाई है। इस टीम की चंपा ठाकुर भी हिस्सा रही। चंपा ठाकुर इससे पहले जूनियर प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी है। यह चंपा ठाकुर का तीसरा स्वर्ण पदक है। वहीं चंपा ने राष्ट्रीय स्तर पर 3 रजत और एक कांस्य पदक भी अपने नाम किया है। मीडिया के साथ बातचीत करते हुए चंपा ठाकुर ने कहा कि कठिन परिश्रम के दम पर जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और कठिन परिश्रम करने की नसीहत भी दी। इस मौके पर चंपा ठाकुर के पिता रमेश पहलवान, 

भाई सुमित ठाकुर, मां नारो देवी,  कबड्डी एसोसिएशन की ओर से प्रवीण मैहता, ओम प्रकाश, मोहम्मद रफी, भुवनेश कटोच सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़