नूरपुर में बीमा सखी योजना के तहत 80 पदों के लिए 4 अगस्त को साक्षात्कार केवल महिलाओं के लिए

 नूरपुर में बीमा सखी योजना के तहत 80 पदों के लिए 4 अगस्त को साक्षात्कार केवल महिलाओं के लिए


( नूरपुर:-विनय महाजन) 

नूरपुर रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) शाखा कार्यालय नूरपुर द्वारा बीमा सखी योजना के तहत 80 पदों (केवल महिलाओं के लिए) अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है, जबकि आयु सीमा 20 से 60 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को पहले वर्ष 7 हजार प्रतिमाह, दूसरे वर्ष 6 हजार प्रतिमाह तथा तीसरे वर्ष 5 हजार प्रतिमाह मानदेय के साथ लक्ष्य आधारित कमीशन भी प्रदान किया जाएगा।प्रभारी उप रोजगार कार्यालय नूरपुर प्रवेश कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट आकार के फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा की प्रति तथा अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो) लेकर 4 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय, नूरपुर में आयोजित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा अन्य देय राशि प्रदान नहीं की जाएगी। अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठाकर चयन प्रक्रिया में भाग लें।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 9857270066 अथवा 7018300789 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार