फील्ड मार्शल के नाम से विख्यात सत महाजन की 99 वी पुण्य जयंती पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सखू ने भी एक सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए कोटि-कोटि नमन का संदेश दिया
फील्ड मार्शल के नाम से विख्यात सत महाजन की 99 वी पुण्य जयंती पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सखू ने भी एक सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए कोटि-कोटि नमन का संदेश दिया
(नूरपुर:-विनय महाजन)
हिमाचल प्रदेश में फील्ड मार्शल के नाम से मशहूर सत महाजन 99वी जयंती पर आज नागरिक अस्पताल नूरपुर में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता व पूर्व विधायक अजय महाजन की शिरकत में मंडल कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर के उपचारधीन मरीजों को को फल वितरित कियेl इस अवसर पर अजय महाजन द्वारा अस्पताल मे हर मरीज का हाल-चाल पूछा गया l इस पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए जनता का हजूम आज सुबह ही नूरपुर के अस्पताल में एकजुट होकर इस कार्यक्रम में शामिल हुआ l अस्पताल प्रशासन ने इस मामले में पूरी तैयारी कर रखी थीl दिवंगत सत महाजन हिमाचल की राजनीति में नहीं केंद्र की राजनीति में भी एक स्थान रखते थे l केंद्र मे वाजपेई सरकार के शासन में वह केंद्र में कांगड़ा चंबा लोकसभा के सांसद रह चुके l प्रदेश में नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की लंबी पारी खेलने वाले सत महाजन ने विधानसभा क्षेत्र के हर पंचायत के गांव की सुविधा के लिए धरातल पर विकास कार्य हर क्षेत्र में किये नूरपुर में नागरिक अस्पताल जो कमजोर वर्ग के लिए बनाया था आज इस महान विभूति को श्रद्धांजलि देते हुए लोगों ने बताया कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र मे विकास धरातल पर इस महान विभूति ने कराया उसका कर्जा नूरपुर की जनता नहीं दे सकती नूरपुर विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि इस जयंती अवसर पर है इसको कोटि-कोटि प्रणाम करते हैं l नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता आज विकास कार्यों को लेकर परेशान है कि नूरपुर के भविष्य का क्या होगा? नूरपुर शहर का कारोबार सिमट कर रह गया यह भी एक चर्चा का विषय है l *पुत्र अजय महाजन ने भी विधानसभा क्षेत्र में विधायक के रूप में लोगों की सेवा की और उस समय वीरभद्र सरकार में उन्होंने अपने पिता के कामों को करवाने के लिए धरातल पर लोगों को एहसास कराया और खुलकर विकास कार्य करवाए l * लोगों का कहना है कि नूरपुर के विकास के मसीहा के रूप में सत महाजन को गरीबों का मसीहा के रूप मे जाना जाता है आज भी लेकिन आज के दौर मे नूरपुर की राजनीति में काफ़ी बदलाव आ गया है कोई बेटा बनकर राजनीति कर रहा है और कोई खुद को सत महाजन के कदम लक्ष्य पर चलने की कोशिश करते हुए नूरपुर में जनता को गुमराह कर रहा हैl कुछ सामाजिक संस्थाओं द्वारा आज भी यह कहना है कि नूरपुर में आर्य समाज में सेवक के रूप में जनता के लिए मुफ्त नेत्र शिविर भी लगाए इसमें उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय कैलाश महाजन का भी बहुत योगदान रहा जिन्होंने सत महाजन की राजनीति में कंधे से कंधा मिलाकर उनकी राजनीति मजबूत की l इस अवसर पर सत महाजन के कर्मठ कार्यकर्ताओ का कहना है कि महाजन ने सभी को नीति का पाठ पढ़ाया जनसेवा का मार्ग दिखायाl एक कुशल राजनेता से नीति, समाज सेवा और नेतृत्व का ज्ञान मिलना बेहद अमूल्य अनुभव कियाl उन्होंने पार्टी में पार्टी में रहते हुए अपने अपने विरोधियों को भी अपने गले से लगाए रखा आज उनका पुत्र अजय महाजन भी उनके लक्ष्य कदम पर चलकर अपने परिवार सहित लोगों की सेवा कर रहा है l सत महाजन की राजनीतिक का यह लक्ष्य था कि चाणक्य राजनीति और स्वामी विवेकानंद की नीतियों पर चलकर सबसे लंबी पारी खेली l उनकी इस जयंती अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सखू ने भी इस महान मूर्ति को कोटि-कोटि प्रणाम करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि एक संदेश में दी हैl

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें