बटाहण और रठोली में लोक कलाकारों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का किया प्रचार-प्रसार

 बटाहण और रठोली में लोक कलाकारों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का किया प्रचार-प्रसार


नेरचौक : अजय सूर्या /

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध सब रंग कला मंच, सन्यारड़ (मंडी) के लोक कलाकारों ने बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत कोठी गैहरी के बटाहण तथा ग्राम पंचायत बाल्ट के रठोली में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया।

लोक कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक, लोकगीत, संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, राजीव गांधी स्टार्टअप योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नशा मुक्त-चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान तथा स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में कलाकार सीताराम कश्यप, जगपाल कश्यप, मस्तराम भारद्वाज, हरदेव सिंह, चंद्रमणि महंत, कमल राज, अंजली शर्मा और गोविंद सिंह सहित अन्य कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर मनोरंजन के साथ-साथ जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

बटाहण में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कोठी गैहरी की प्रधान माया देवी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं रठोली में ग्राम पंचायत बाल्ट की प्रधान आशा कुमारी, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडल, युवक मंडल के सदस्यों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और उनका अधिकाधिक लाभ उठाने का संकल्प व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

पंजाब सरकार के DA फैसले के बाद हिमाचल के कर्मचारियों को भी घोषणा का इंतजार