नूरपुर पुलिस की बुद्धिमत्ता से चोरी का आरोपी गिरफ्तार व चोरी हुए सभी गहने बरामद

 नूरपुर पुलिस की बुद्धिमत्ता से चोरी का आरोपी गिरफ्तार व चोरी हुए सभी गहने बरामद


नूरपुर : विनय महाजन /

पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत थाना फतेहपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात को बड़ी बुद्धिमत्ता से सुलझा लिया है। इस प्रकरण में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा चोरी किये गये सभी आभूषण बरामद कर लिया गये हैं। यह जानकारी जिला पुलिस नूरपुर के अतिरिक्त अधीक्षक डीसी वर्मा ने एक प्रेस नोट भी देते हुए बताया कि मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मोच उपरला तहसील फतेहपुर के निवासी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मकान में प्रवेश कर अलमारी से आभूषण चोरी कर लिए थे।शिकायत मिलने पर पुलिस थाना फतेहपुर में प्राथमिकी संख्या 79/2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(3) व 305 के तहत मामला पंजीकृत कर त्वरित जांच आरंभ की गई थी।मामले की गहन जांच और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शुभम (25 वर्ष), पुत्र स्व. कुलबीर सिंह, निवासी गांव बद्धवाडा, तहसील फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया है । पूछताछ के उपरांत पुलिस टीम ने आरोपी से चोरी हुए सभी आभूषण सफलतापूर्वक बरामद कर लिए हैं।इस मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी प्रक्रिया व जांच जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ