बम-बम भोले! हरिद्वार से रिवालसर तक आस्था का 10 दिवसीय महासफर शुरू

 बम-बम भोले! हरिद्वार से रिवालसर तक आस्था का 10 दिवसीय महासफर शुरू



अजय सूर्या रिवालसर : श्रावण मास की पावन बेला में भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा का अनूठा उदाहरण देखने को मिल रहा है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ियों का एक श्रद्धालु जत्था बाबा रिवालसर के पवित्र ऐतिहासिक शिव मंदिर के लिए 10 दिवसीय पैदल यात्रा पर रवाना हो गया है।

इस धार्मिक यात्रा में पुष्पराज शर्मा, सोनू शर्मा, नवीन शर्मा और राकू शर्मा सहित श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव के साथ कठिन पैदल सफर तय करेंगे। यात्रा के दौरान कांवड़िए हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के साथ श्रद्धा और उत्साह का संदेश देते हुए आगे बढ़ेंगे।

यात्रा का मार्ग हरिद्वार से शुरू होकर इमली खेड़ा, भगवानपुर, सहारनपुर, यमुनानगर, अम्बाला, पिंजोर, सदौरा, बद्दी, नालागढ़, बिलासपुर, सुंदरनगर, खखरियाना होते हुए रिवालसर पहुंचेगा।

यात्रा के अंतिम दिन श्रद्धालु रिवालसर स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में पवित्र गंगाजल से रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे और अपनी 10 दिवसीय कांवड़ यात्रा का विधिवत समापन करेंगे।

श्रावण मास में निकली यह पावन यात्रा शिवभक्ति, आस्था, सेवा और सनातन परंपरा की जीवंत मिसाल बनकर श्रद्धालुओं को धर्म और भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित