लपियाणा रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बनी रणनीति चंगर क्षेत्र की प्रभारी नीना ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

 लपियाणा रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक

 आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बनी रणनीति

चंगर क्षेत्र की प्रभारी नीना ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश। 


शाहपुर, जनक पटियाल। 

आगामी विधानसभा चुनावों के मध्यनजर कांग्रेस पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आज लपियाणा वन विभाग विश्राम गृह में  पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीमती नीना ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई।जिसमें चंगर क्षेत्र  की सात पंचायतों के प्रभारी जिलापरिषद सदस्य मीना राणा ,पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत लपियाणा  सविता देवी,वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता  अशोक भारती, उपप्रधान मनजीत सिंह राणा, उप प्रधान बुद्धि सिंह, चंगर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सुरजन सिंह  सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित मुद्दों, पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती तथा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।  पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सुझाव रखे। साथ ही बूथ एवं पंचायत स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और आम जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

चंगर क्षेत्र की प्रभारी नीना ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों, जनहित के मुद्दों और विकास संबंधी विचारों को पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि विधायक केवल पठानिया ने शाहपुर में वीआईपी कल्चर को समाप्त कर हर पंचायत में एक समान विकास करवाने में खरे उतरे हैं।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने तथा पंचायत स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय करने पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जनता के समक्ष लाया जाएगा। बैठक के अंत में पार्टी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी विधासभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी मेहनत से कार्य करने का निर्णय लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर