पुलिस जिला नूरपुर की कार्रवाई से  10.28 ग्राम चिट्टा सहित 01 आरोपी गिरफ्तार  किया सीआईए टीम  ने 

 पुलिस जिला नूरपुर की कार्रवाई से  10.28 ग्राम चिट्टा सहित 01 आरोपी गिरफ्तार  किया सीआईए टीम  ने 


(नूरपुर:-विनय महाजन) 

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सीआईए  नूरपुर की टीम द्वारा गश्त के दौरान एक युवक को 10.28 ग्राम चिट्टा/हैरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है ।आज  यह  जानकारी एक प्रेस नोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी वर्मा  नूरपुर ने  देते हुए बताया कि 

मामले का विवरण इस प्रकार से दिनांक 30 जुलाई 2026 को रात के समय सीआईए  नूरपुर की टीम गश्त के दौरान कंडवाल क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर नागनी माता मंदिर बस स्टॉप (कंडवाल) के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी जांच व तलाशी ली गई  l तलाशी के दौरान उक्त युवक के कब्जे से 10.28 ग्राम चिट्टा बरामद हुई। आरोपी की पहचान साहिल (उम्र 26 वर्ष), निवासी गांव व डाकघर डागला, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा (हि.प्र.) के रूप में हुई हैl पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा इस संदर्भ में थाना नूरपुर में प्राथमिकी संख्या 193/2026 अधीन धारा 21-61-85 एन डी एन्ड पीएस  एक्ट  के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में आगामी जांच अमल में लाई जा रही हैl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में