नवी करीम में बड़ा हादसा, 3 की मौत, न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन की छत उड़ी

नवी करीम में बड़ा हादसा, 3 की मौत, न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन की छत उड़ी 

दिल्ली के नवी करीम इलाके में एक थ्री-साइड होटल का निर्माण चल रहा था। अचानक आई आंधी और बारिश की वजह से बेसमेंट की दीवार गिर गई, जिससे 6 मजदूर मलबे में दब गए।

मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंची

2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

4 घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और शख्स की मौत हो गई

बाकी घायलों का इलाज जारी है। 

तो वहीं दूसरी तरफ कनॉट प्लेस में कई पेड़ गिर गए, जिससे कई गाड़ियां दब गईं

नोएडा और गाजियाबाद में भी पेड़ उखड़ने की खबरें आईं

मौसम विभाग के अनुसार हवाएं करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं

दोपहर 3 बजे तक दिल्ली में 1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली

नमो भारत की न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन की छत भी तेज हवाओं में उड़ गई।

छत पर लगे टीन काफी दूर तक उड़कर गिर गए

हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन स्टेशन को एहतियातन बंद कर दिया गया है

पुलिस और मेट्रो की मेंटेनेंस टीम मौके पर राहत कार्य में जुटी है



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव