शतरंज इंडिया टूर्नामेंट में मैग्नस कार्लसन ने जीता दूसरा ब्लिट्ज खिताब

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए एक दौर रहते कोलकाता में हुए ब्लिट्ज खिताब जीत लिया और टाटा स्टील शतरंज इंडिया टूर्नामेंट में दूसरी ट्रॉफी हासिल की।



लगातार तीन जीत और कुल 13 अंक के साथ कार्लसन ने ब्लिट्ज का ताज हासिल किया। इस तरह कोलकाता में उन्होंने दूसरी बार दो खिताब जीत लिए हैं। इससे पहले 2019 की उन्होंने दो ट्रॉफी जीती थीं। रैपिड खिताब हासिल करने के कुछ ही दिन बाद नॉर्वे के 33 वर्षीय खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल से पहले 12 अंक हासिल कर लिए थे जहां कोई नहीं पहुंच सकता। कार्लसन ने अंतिम दौर में विदित गुजराती को हराकर टूर्नामेंट का शानदार समापन किया।

इससे पहले, कार्लसन रैपिड वर्ग में शीर्ष स्थान पर रहे थे, जबकि भारत के आर प्रज्ञानंद दूसरे स्थान पर रहे। नॉर्वे के इस दिग्गज खिलाड़ी ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन आठवें दौर में अर्जुन एरिगेसी ने उन्हें शानदार अंदाज में महज 20 चाल में हरा दिया था। दिन के अंतिम दौर में कार्लसन ने विदित गुजराती के खिलाफ ड्रॉ खेला था।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़