प्रदेश में माफिया व अपराधियों को कुचलने के लिए पुलिस को खुली छूट दी : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

प्रदेश में माफिया व अपराधियों को कुचलने के लिए पुलिस को खुली छूट दी : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री


अपराध, नशा व अवैध खनन को सहन नहीं किया जाएगा बुधवार को जारी प्रेस बयान में मुकेश ने कहा कि प्रदेश भर में पुलिस बेहतर काम कर रही है।एगा, इसके लिए दो टूक निर्देश पुलिस को दिए हैं। पुलिस के साथ-साथ सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी के साथ काम करें। हमें हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाना है, स्वच्छ हिमाचल बनाना है, इसके लिए कोई लापरवाही सहन नहीं होगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की पहली प्राथमिकता है। सभी तरह के माफिया व अपराधियों को कुचलने के लिए पुलिस को खुली छूट दी है। यह शब्द बुधवार को जारी प्रैस बयान में मुकेश ने कहे कि प्रदेश भर में पुलिस बेहतर काम कर रही है।  
उन्होंने कहा कि पुलिस में यदि किसी प्रकार की साठगांठ का पता चलता है तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने तंत्र को भी साफ करे। नशे के मामले में कोई राजनेता सिफारिश करे तो पुलिस उसका नाम उजागर करे। नशे पर कोई तेरा-मेरा नहीं चलेगा, नशा माफिया समाज का दुश्मन है और इसे हिमाचल से बाहर करना होगा।
तो वहीं उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेता पुराने कर्मचारियों के पास जाएं और देखें कि उन्हें पहले भाजपा के शासनकाल में क्या पेंशन मिलती थी और अब क्या पेंशन मिल रही है। हमारी गारंटियों व केंद्र की योजनाओं पर उछलकूद करने वाले भाजपा नेता ये बताएं कि हिमाचल को आपदा के समय और अभी तक कौन सा विशेष पैकेज केंद्र ने दिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग