सभी नागरिक अपना आभा कार्ड बनाना करें सुनिश्चित - मनमोहन शर्मा

सभी नागरिक अपना आभा कार्ड बनाना करें सुनिश्चित - मनमोहन शर्मा


उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला के सभी नागरिक अपना आभा कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। मनमोहन शर्मा आज यहां आयुष्मान भवः, दस्त एवं निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा तथा अंतरराष्ट्रीय कृमि दिवस के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) भविष्य में प्रत्येक नागरिक के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इस कार्ड के बनने से चिकित्सक के पास पुरानी पर्ची लाने की आवश्यकता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आभा कार्ड में रोगी पंजीकरण के उपरांत अपनी कई वर्षों पुराने उपचार की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से शीघ्र आभा कार्ड बनाने की अपील की।

उपायुक्त ने कहा कि 29 नवम्बर, 2023 को ज़िला सोलन की सभी पाठशालाओं में बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। उन्होंने इस सम्बन्ध में शिक्षा व स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग को इस अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि शत-प्रतिशत बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक मिले। उन्होंने कहा कि किसी भी कारण से इस अभियान से वंचित बच्चों को 05 दिसम्बर, 2023 को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी दिन 02 से 05 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को विटामिन-ए के सिरप की खुराक भी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि 20 नवम्बर से 04 दिसम्बर, 2023 तक दस्त एवं निमोनिया नियंत्रण पखवाड़े का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को दस्त एवं निमोनिया रोग से निपटने के प्रति जागरूक करेंगी। पखवाड़े के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर ओ.आर.एस के पैकेट वितरित करेंगी तथा लोगों को सही ढंग से हाथ धोने के बारे में जानकारी प्रदान करंेगी।

बैठक में विकसित भारत अभियान के सम्बन्ध में भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, ज़िला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगन राज हंस, बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन कविता गौतम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार