न्याल गांव में पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर का जोरदार स्वागत, मोदी सरकार की नीतियों पर डाला प्रकाश
न्याल गांव में पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर का जोरदार स्वागत, मोदी सरकार की नीतियों पर डाला प्रकाश
ज्वाली : राजेश कतनौरिया /
जवाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरनोटा के न्याल गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीतियों को उजागर करने पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर ने शिरकत की |
उनके गांव में पहुंचते ही हरनोटा पंचायत के नियाल गांव के स्थानीय लोगों द्वारा उनके पहुंचने पर फूल मालाओं एवं ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया| वही युवाओं का जोश देखते हुए अर्जुन ठाकुर जिंदाबाद,जयराम ठाकुरजिंदाबाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीनजिंदाबाद,जेपी नड्डा जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, राजीव बिंदल जिंदाबाद,अनुराग ठाकुरजिंदाबाद के नारों से पूरा न्याल के क्षेत्र गूंज उठा |स्थानीय लोग पूरे भाबुक होते हुए जोरदार नारा लगाते हुए कहा अर्जुन ठाकुर आगे बढ़ो हम आपके साथ हैं | वहीं नारी शक्ति ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को उजागर करते हुए विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारियां दी गई| वही अपने संबोधन में कहा कि जवाली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष बीतने पर भी एक पैसे का भी विकास नहीं हुआ उन्होंने कहा कि जवाली में कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के होने के बावजूद भी जवाली विधानसभा क्षेत्र के किसान लोग फतेहपुर कृषि की सारी सामग्री लाने पर मजबूर है उनके कृषि मंत्री होने के बावजूद भी जवाली में कृषि विभाग का कार्यालय नहीं खुलवा पाए वहीं भाजपा सरकार में खबल में 5 करोड़ की लागत से बनी काऊ सेंचुरी सरकार के अधीन फेल होते हुए भी नहीं चला पाए वहीं प्राइवेट संस्था के हाथों सौंपने से क्षेत्र की आवारा पशुओं की जैसी स्थिति पहले थी वैसे ही दिख रही है | उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि आने वाले 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूरा आशीर्वाद देकर विजयी बनाने में पूरा पूरा समर्थन करें जिससे हिमाचल प्रदेश की बिगड़ी हालत को सुधार कर फिर से एक नया प्रदेश लोगों को समर्पित किया जाए
इस अबसर पर खंड प्रभारी मलकीत डंडोच,ओबीसी प्रदेश प्रबक्ता दिनेश निखिल,पूर्ब प्रधान रक्षा ,पूर्व प्रधान तरसेम, पूर्व उपप्रधान परमजीत,ठाकुर अमर सिंह, कैप्टन रविंदर सिंह,बाबूराम,चौधरी रूपलाल, चौधरी रणवीर सिंह करनैल सिंह पूर्व प्रधान जीत चौधरी, बीडीसी राजकुमारी,आशा देवी, सरला देवी रीना देवी बाल कृष्ण सुखदेव धीमान मनु मुकेश निखिल कालिया जसवीर अजय ,
अजय पटियाल आदि मौजूद रहे |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें