कुल्लू में होने वाले निरंकारी यूथ सिंपोजियिम के लिए मंडी में संपन्न हुए खेलों के ट्रालय, 60 खिलाड़ियों ने लिया भाग
कुल्लू में होने वाले निरंकारी यूथ सिंपोजियिम के लिए मंडी में संपन्न हुए खेलों के ट्रालय, 60 खिलाड़ियों ने लिया भाग
मंडी : अजय सूर्या /
मंडी जोन की क्रिकेट और फुटबॉल कल टीमों का चयन, जोनल इंचार्ज आर के अभिलाषी ने बतौर मुख्यातिथि रहे मौजूद
आगामी 30 अप्रैल से 2 मई तक आयोजित होंगी एनवाईएस की यह गतिविधियां, 3 को होगा विशाल समागम
संत निरंकारी मिशन द्वारा युवाओं को अध्यात्म और सामाजिक सराकारों से जोड़ने के लिए शुरू किए गए एनवाईएस यानि निरंकारी यूथ सिंपोजियम की विभिन्न गतिविधियों आगामी 30 अप्रैल से जिला कुल्लू में आयोजित होने जा रहीं हैं। इन गतिविधयों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित विभिन्न खेलें भी शामिल हैं। खेलों गतिविधियों के लिए आज बल्ह के कंसा मैदान में मंडी जोन की टीमों का चयन किया गया, जिसमें क्रिकेट और फुटबाल की टीम चयनित की गई। इस ट्रायल में 60 के करीब खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल के शुभारंभ मौके पर संत निरंकारी मिशन के मंडी जोन-6 के इंचार्ज आरके अभिलाषी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि हिमाचल में पहली बार निंरकारी यूथ सिंपोजियम की गतिविधियों आयोजित होने जा रही हैं। जिसमें हिमाचल और जम्मू कश्मीर के युवा भाग लेंगे। 30 अप्रैल से 2 मई 2026 तक यह गतिविधियां कल्लू जिला में संपन्न होंगी। 3 मई को सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज युवाओं को कुल्लू में ही विशाल समागम के माध्यम से अपने आशीष वचनों ने निहाल करेंगी।
बता दें कि संत निरंकारी मिशन पिछले कई दशकों से लोगों को अध्यात्मिक विचारधारा के साथ सामाजिक गतिविधियों के जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत्त है। इसके अलावा मानव और प्रकृति की सेवा में विभिन्न गतिविधियों में भी निरंकारी मिशन अपनी अहम भूमिका निभाता आ रहा है। जिसमें रक्तदान, सफाई अभियान, प्राकृतिक जल स्त्रातों का संरक्षण और पौधा रोपण इत्यादि शामिल है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें