एकदिवसीय ग्राम पंचायत नर्केल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

 एकदिवसीय ग्राम पंचायत नर्केल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश के आयुष विभाग के सौजन्य से ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरगाला में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने किया। शिविर में क्षेत्र के लगभग 300 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर में मेडिसिन, स्त्री रोग,बाल रोग, ईएनटी, चर्म रोग तथा नाड़ी रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। परामर्श के उपरांत मरीजों को आयुर्वेदिक औषधियां भी निःशुल्क वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त शिविर के दौरान लोगों के विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण भी निःशुल्क किए गए। इस मौके पर कई मरीजों को पंचकर्म चिकित्सा पद्धति के माध्यम से उपचार भी प्रदान किया गया।

  इस अवसर पर अपने संबोधन में कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि आयुष पद्धतियां भारतीय चिकित्सा प्रणाली की प्राचीन एवं समृद्ध विरासत हैं, जिनका महत्व आज के वैश्विक परिदृश्य में और भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा जैसी पद्धतियां न केवल रोगों के उपचार में सहायक हैं बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए भी प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली के कारण अनेक प्रकार की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियां लोगों को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में योग और आयुर्वेदिक जीवनशैली को अपनाकर स्वयं को स्वस्थ रखें।

  शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव, सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं में औषधियों के सही उपयोग तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध जड़ी-बूटियों की वैज्ञानिक खेती के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित बनाए रखने के लिए योग विशेषज्ञों द्वारा योगाभ्यास और प्राणायाम का प्रशिक्षण भी दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को औषधीय पौधे भी वितरित किए गए तथा उन्हें इन पौधों के स्वास्थ्यवर्धक गुणों और उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

इससे पहले एसडीएएमओ रितु चौधरी ने कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार को शॉल, हिमाचली टोपी, स्मृति चिन्ह व अश्वगंधा का पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

  इस अवसर पर एसडीएम नरेंद्र जरियाल,डॉ. दीपक, डॉ. मनोज, डॉ. रोहित, डॉ. जगदीप, डॉ. मुनीष, डॉ. रिचा, डॉ. वनीता, डॉ. शिवानी, डॉ. रेखा,कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह,नरगाला पंचायत प्रधान शिव कुमार, उपप्रधान गणेश दास सहित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग