बल्ह में तीन नई पंचायतों के गठन पर विधायक इंद्र सिंह गांधी ने जताया आभार

 बल्ह में तीन नई पंचायतों के गठन पर विधायक इंद्र सिंह गांधी ने जताया आभार


नेरचौक : अजय सूर्या /

बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयासों से भाजपा सरकार के कार्यकाल में बल्ह विधानसभा क्षेत्र में 12 नई पंचायतों का गठन किया गया था। इन नवगठित पंचायतों के बनने से क्षेत्र में अपेक्षा से अधिक विकास कार्य संभव हो पाए और प्रशासनिक सुविधाएं भी लोगों के करीब पहुंचीं।

उन्होंने बताया कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मेडिकल कॉलेज के दौरे पर आए थे, तब उन्होंने बल्ह क्षेत्र में और नई पंचायतों के गठन का प्रस्ताव उनके समक्ष रखा था। विधायक ने डडौर, बैहना, दौंहदी, भडयाल की टिक्कर कलां, खांदला का स्टोंह, सकरोहा की चतरौर तथा लोअर रिवालसर की चहड़ी सहित अन्य क्षेत्रों को नई पंचायत बनाने का सुझाव दिया था। मुख्यमंत्री ने उस समय इस विषय को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन दिया था।

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में शहरी विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह से भी लगातार संपर्क कर सरकार से नई पंचायतों के गठन का आग्रह किया। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप अब बल्ह विधानसभा क्षेत्र में टिक्कर, चतरौर और करनेहड़ा तीन नई पंचायतों का गठन किया गया है।

उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शहरी विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई पंचायतों के गठन से स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं अपने नजदीक ही उपलब्ध हो सकेंगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग