एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाह साइबर ठगों का झांसा: सुरेंद्र कुमार
एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाह साइबर ठगों का झांसा: सुरेंद्र कुमार
मंडी : अजय सूर्या /
सीसीआईडी ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश के आरटीआई नेशनल एक्टिव ऑफिसर सुरेंद्र कुमार ने लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि इन दिनों सोशल मीडिया और विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों पर एलपीजी सिलेंडर की कथित कमी को लेकर जो संदेश और लिंक साझा किए जा रहे हैं, वे साइबर ठगों द्वारा फैलाया गया झांसा हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रामक संदेशों के जरिए लोगों को ठगने का प्रयास किया जा रहा है।
सुरेंद्र कुमार ने कहा कि कई जगहों पर यह अफवाह फैलाई जा रही है कि देश में एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी हो गई है और लोगों को किसी लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण या अग्रिम बुकिंग करनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे किसी भी संदेश पर भरोसा न करें और न ही अंजान लिंक पर क्लिक करें।
उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें। बिना पुष्टि के जानकारी फैलाने से न केवल भ्रम की स्थिति पैदा होती है बल्कि यह कानूनन अपराध भी हो सकता है।
उन्होंने नागरिकों से साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि
अंजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
किसी भी अपुष्ट जानकारी को आगे साझा न करें।
सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से सावधान रहें।
सुरेंद्र कुमार ने कहा कि जागरूकता और सतर्कता ही साइबर अपराधों से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खुद भी जागरूक बनें और दूसरों को भी ऐसी अफवाहों से सावधान करें, ताकि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी से बचा जा सके।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें