टिकरा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने की शिरकत

 टिकरा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने की शिरकत


नेरचौक : अजय सूर्या /

 बल्ह विधानसभा क्षेत्र के टिकरा में वीरवार को MMU की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने शिविर का निरीक्षण करते हुए लोगों से बातचीत भी की।

शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इसके साथ ही मरीजों को जरूरत के अनुसार दवाइयाँ भी उपलब्ध करवाई गईं। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

इस अवसर पर विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में कठिनाई होती है, ऐसे में इस तरह के शिविर उनके लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं।

विधायक ने जनता के स्वास्थ्य के प्रति समर्पित इस सराहनीय पहल के लिए MMU की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना और उनके सुख-दुख में साथ खड़ा रहना उनकी प्राथमिकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग