नई पंचायत चतरौर बनने पर लोगों ने पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी का जताया आभार

 नई पंचायत चतरौर बनने पर लोगों ने पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी का जताया आभार


नेरचौक : अजय सूर्या /

 बल्ह विधानसभा क्षेत्र में नई पंचायत चतरौर के गठन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इसी खुशी के अवसर पर पंचायत चतरौर के लोग पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के निवास स्थान पर पहुंचकर उनका धन्यवाद करने पहुंचे।

इस दौरान पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि नई पंचायत बनने पर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज चतरौर के लोग पंचायत बनने की खुशी में उनके निवास पर पहुंचे, जिससे उन्हें बहुत खुशी हुई।

प्रकाश चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए पंचायतों का गठन महत्वपूर्ण कदम है और इससे स्थानीय लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं नजदीक मिलेंगी। उन्होंने नई पंचायत चतरौर के सभी लोगों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

उन्होंने क्षेत्रवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता का प्यार और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग