धर्मशाला के राज्य युद्ध संग्रहालय में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

 धर्मशाला के राज्य युद्ध संग्रहालय में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि 


भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज राज्य युद्ध संग्रहालय धर्मशाला में शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियां और घाटियां ऐसे वीर सैनिकों की पीढ़ियों को जन्म देती रही हैं, जिनके साहस, पराक्रम और देशभक्ति ने राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल ने देश की सशस्त्र सेनाओं को हमेशा वीर सपूत दिए हैं, जिन्होंने सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमारे बहादुर सैनिकों का साहस और बलिदान सदैव राष्ट्र के हृदय में अंकित रहेगा। उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों को भी देश सेवा और राष्ट्र के सर्वोच्च मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

इस दौरान उन्होंने शहीदों के सम्मान में मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की रक्षा में उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग