राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन
राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन
नूरपुर : विनय महाजन /
राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन प्राचार्य डॉ॰ अनिल कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इसमें कार्यकारी निदेशक राजिल ब्यास ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित करके उनका आह्वान करके किया। इसके बाद बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना करते हुए मां सरस्वती से प्रार्थना कीगईं lpp इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ठाकुर ने महाविद्यालय के वार्षिक गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया । मुख्य अतिथि राजिल ब्यास ने अपने संबोधन में गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ संस्कार युक्त शिक्षा मुहैया कराने पर जोर दिया। बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्होंने ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा सिर्फ अकादमिक ज्ञान नहीं यह व्यक्ति के व्यक्तिगत व सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। संस्कार ,मूल्य और नैतिकता शिक्षा के मूल घटक होते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों व अध्यापकों की अहम भूमिका रहती है। अध्यापकों द्वारा विद्यार्थी जीवन में बताए गये रास्तों व शिक्षा को वह हमेशा याद रखते हुए आगे बढ़ते हैं। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वह लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें व प्रतिस्पर्धा के इस युग में कड़ी मेहनत करें। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान कला, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक विषयों के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है।जिन्होंने कॉलेज का नाम रोशन किया। खेलकूद के क्षेत्र में कई विद्यार्थियों कई सम्मानित किया गया
इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय देहरी के प्राचार्य डॉ॰ सचिन कुमार,पी०टी०ए० के अध्यक्ष व अन्य सदस्य ,ओ० एस०ए० के अध्यक्ष व अन्य सदस्य विशेष अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे।
इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों में , डॉ दिलजीत सिंह, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. मंजीत सिंह, प्रोफेसर रीमा कुमारी, प्रोफेसर अलका, प्रोफेसर शशि वाला, प्रोफेसर किरण वाला, , प्रोफेसर सुरजीत सिंह, प्रोफेसर सुरजीत कुमार, प्रोफेसर शिव कुमार, डॉ. रोहित कुमार, डॉ .सोहन कुमार, डॉ मनोज कुमार, , डॉ॰ सत्य प्रकाश एवं महाविद्यालय का समस्त कर्मचारी वर्ग और वी. वाक् का स्टाफ उपस्थित रहा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें