आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने नवाजे राजकीय महाविद्यालय शिवनगर के होनहार विद्यार्थी

 आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने नवाजे राजकीय महाविद्यालय शिवनगर के होनहार विद्यार्थी

कहा— प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध


राजकीय महाविद्यालय शिवनगर के भवन का निर्माण कार्य शीघ्र होगा पूर्ण

शिवनगर

आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल तथा क़ानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का भविष्य बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर निर्भर करता है तथा कठिन परिश्रम से ही जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है।


आयुष मंत्री आज राजकीय महाविद्यालय शिवनगर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों को वार्षिक समारोह की बधाई देते हुए कहा कि वार्षिक पारितोषिक समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का माध्यम होता है, जो उन्हें और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करता है।


उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय शिवनगर के निर्माणाधीन भवन का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। इसके लिए चालू वित्त वर्ष के दौरान लगभग एक करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाई गई है तथा भवन के धरातल और प्रथम मंजिल का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अगले शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं नए भवन में आरंभ कर दी जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगले वित्त वर्ष में भवन निर्माण के लिए आवश्यक अतिरिक्त धनराशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय परिसर में सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।


आयुष मंत्री ने महाविद्यालय द्वारा रखी गई मांगों को सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छह माह के भीतर महाविद्यालय को जाने वाली सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अगले वार्षिक समारोह से पहले यहां वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय में बीसीए और बीबीए की कक्षाएं शुरू करवाने के लिए भी प्रयास करने की बात कही।


उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जिस उद्देश्य से महाविद्यालय में प्रवेश लेकर आए हैं, उसे सदैव स्मरण रखें और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करें। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं कड़ी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य हासिल कर अपने माता-पिता, प्राध्यापकों तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की बहुमूल्य संपदा है और उनकी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर समग्र विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।


आयुष मंत्री ने शैक्षणिक, खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनकी उपलब्धियों से प्रेरणा लेकर अन्य विद्यार्थी भी कड़ी मेहनत कर अपना अलग मुकाम बनाएंगे।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. संगीता सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।


कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढ़वाल, तहसीलदार ललित ठाकुर, बीडीओ लंबागांव सिकंदर कुमार, पीटीए अध्यक्ष जरनैल सिंह, कांग्रेस नेता ओपी धीमान, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अंकित समकारिया, विद्युत विभाग के मयंक शर्मा, शमशेर सिंह, अध्यापकगण, विद्यार्थी, उनके अभिभावक, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग