शिमला ओल्ड बस स्टैंड के वेटिंग एरिया में खड़ी स्कूटी से यात्रियों को परेशानी

 शिमला ओल्ड बस स्टैंड के वेटिंग एरिया में खड़ी स्कूटी से यात्रियों को परेशानी


शिमला : गायत्री गर्ग /

शिमला के ओल्ड बस स्टैंड के वेटिंग एरिया में उस समय अजीब स्थिति देखने को मिली जब यात्रियों के बैठने और बस का इंतजार करने वाली जगह पर एक स्कूटी खड़ी कर दी गई। स्कूटी के कारण वहां मौजूद लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जहां यात्रियों के बैठने और खड़े होने की व्यवस्था है, वहीं बीच रास्ते में स्कूटी खड़ी होने से रास्ता संकरा हो गया। इसी दौरान स्कूटी चालक पास की दुकान से आराम से समोसे लेता नजर आया, जबकि यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ रही थी।

लोगों का कहना है कि बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले स्थान पर इस तरह वाहनों को खड़ा करना नियमों के खिलाफ है और इससे यात्रियों को परेशानी होती है। यात्रियों ने प्रशासन और बस स्टैंड प्रबंधन से मांग की है कि ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति न बने।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग