हरसर के दंगल में दो बड़ी मालियां 2-2 लाख रुपए की रखी गई

हरसर के दंगल में दो बड़ी मालियां 2-2 लाख रुपए की रखी गई 


( ज्वाली रतिक्ष कुमार ) ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत हरसर में 1-2 जून को दो दिवसीय लखदाता पीर पातशाह दंगल का आयोजन धूमधाम से मनाया जाएगा ।

मेला कमेटी हरसर के अध्यक्ष ध्यान सिंह सहित कोषाध्यक्ष व महासचिव जगरूप सिंह ने बताया कि मेले की तैयारियों को लेकर   11 मई को शिव मंदिर घाड़ में 11 बजे समस्त सदस्यों की बैठक बुलाई गई है। 

इस बैठक में मेले में होने वाली तैयारियों के विषय में चर्चा होगी। इस दो दिवसीय मेले में 1 जून को स्थानीय पहलवानों की कुश्तियां होंगी जबकि 2 जून को आमंत्रित किए गए नामी-गिरामी पहलवानों की कुश्तियां करवाई जाएंगी।

 उन्होंने कहा कि इस बार हिमाचल के अलावा बाहरी नामी अखाड़ों से नामी-गिरामी पहलवानों को आमंत्रित किया गया है तथा कुश्तियां काफी रोचक होंगी। उन्होंने कहा कि बड़ी दो मालियां 2-2 लाख रुपए की रखी गई है।

आपको बता दें कि इस मेले में मुख्यातिथि के रूप में पंडित विपिन शर्मा, अभिजीत जम्वाल पैट्रोल पंप वाले,साहब सिंह मनकोटिया लाहड़ू वाले व अमित गुलेरिया क्रैशर वाले मौजूद रहेगें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर