सिद्धपुर-घाड़ के निवासी तीन महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर

सिद्धपुर-घाड़ के निवासी तीन महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर

ज्वाली समाचार

ज्वाली(राजेश कतनौरिया):-  ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़ के वार्ड नं 6 के निवासी तीन महीने से नलों से आ रहा गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।  स्थानीय निवासियों विला सिंह, राकेश कुमार, रुप लाल, सतीष कुमार, इन्द्र सिंह, अमर सिंह, राजीव कुमार, अशोक कुमार, संजय कुमार, शिव कुमार, संदीप कुमार, मलावा सिंह, अमीन चंद, बलदेव राज, प्रताप चंद, सुदर्शना देवी, दानों देवी, शशि वाला, सुषमा देवी, इच्छा देवी, सलिन्द्रा देवी, ममता देवी, सुरेखा देवी, सुनीता कुमारी, मनु वाला, तृप्ता देवी, रजनी देवी, कमला देवी, वीना देवी, राज कुमारी, आशा कुमारी, पुष्पा देवी व संतोष कुमारी ने बताया कि हमारे लगभग 25 घर है जो जनवरी माह से नलों से आ रहा गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। 

लगभग तीन महीने से पीने के पानी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं या फिर कुएं से भर रहे हैं। हमने इस बारे विभाग को कई वार शिकायत कि लेकिन कारवाई कछुए की चाल जैसी चल रही है। हालांकि कनिष्ठ अभियंता का कार्यालय लगभग तीन सौ मीटर दूर है।   

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा मार्च माह में कुछ पाइपें बदली गई थीं। लेकिन फिर भी हमारे नलों में से गंदा पानी ही आ रहा है। जव कि कुछ पाइपें विभाग ने वहां रखी है, लेकिन विभाग का कहना है कि आप खुदाई खुद करवाओ हम पाईप डाल देंगे। 

जबकि लोगों का कहना है कि हम नल का बिल देते हैं खुदाई कि जिम्मेदारी भी विभाग की ही बनती है। लोगों का यह भी कहना है कि अगर गंदे पानी को पीने से कोई बीमार हो गया तो जिसका जिम्मेदार जल शक्ति विभाग होगा।    

उन्होंने बताया कि अगर एक सप्ताह के अंदर हमारी समस्या का हल नहीं हुआ तो हम सभी गांववासी कनिष्ठ अभियंता के कार्यालय भरमाड़ में धरना देने को मजबूर हो जायेंगे।                                

इस बारे जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता पवन कौंडल से सम्पर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। जव इस बारे कनिष्ठ अभियंता निर्मल सिंह से जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि मामला मेरे ध्यान में है। आज या कल जेसीबी लगाकर खुदाई करवाई जायेगी और नई पाइपें डाल दी जायेगी। ताकि लोगों को स्वच्छ पानी पीने को मिल सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग