भरमाड़ में मकान के पानी की निकासी को लेकर झगड़ा

भरमाड़ में मकान के पानी की निकासी को लेकर झगड़ा

ज्वाली समाचार

भरमाड़ (राजेश कतनौरिया):- जानकारी के अनुसार वार्ड नं चार के निवासी रविन्द्र कुमार सपुत्र रोशन लाल ने बताया कि मैं अपनी पत्नी रेखा देवी ,  उषा देवी  के साथ अपने पुराने घर में रास्ते व मकान की पानी की निकासी  को लेकर आपस में बातें कर रहे थे। कि अभी तक ना तो हमारा रास्ता वना और ना ही हमारे मकान को जो पानी आता है उस का भी अभी तक कोई हल नहीं निकला।

रविन्द्र कुमार ने बताया कि लगभग दो साल पहले पंचायत सदस्य रमेश कुमार ने अपने घर को जाने का रास्ता वनाया  था। जिसमें इंटर लाक टाइल डाली थी और कुछ टाइल उन्होंने अपने आंगन में भी डाली है। जिसका सारा वारिश का पानी पहले उनकी तरफ उनके खेतों व नाली में जाता था।

लेकिन टाइल डालने के वाद उसने वारिस के सारी पानी का वहाव मेरे कच्चे मकान व मेरे भाई दर्शन कुमार के मकान की ओर कर दिया। जिससे बारिश का सारा पानी हमारे मकानों की ओर आता है और मकानों में सीलन हो गई है।

मैं और मेरे पत्नी रेखा देवी व उषा देवी इसी विषय को लेकर जव पंचायत सदस्य रमेश कुमार के घर गये तो रास्ते में वहां पर मौजूद रमेश कुमार के साथ उसका भाई भगवान दास खड़ा था।

इन दोनो भाईयों ने उसी समय हमारी डंडों से तीनों की पिटाई शुरू कर दी। वीच बचाव करते हुए हमें वहां से भागना पड़ा। नहीं तो कोई अप्रिय घटना घट सकती थी।  इस मामले कि शिकायत रविन्द्र कुमार ने पुलिस थाना ज्वाली में कर दी है।  

जव इस बारे पंचायत सदस्य रमेश कुमार से जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि रविन्द्र कुमार के साथ दो चार और भी थे। हमारे घर के पास जो रास्ता मेरे घर को आता है। वहां आकर इसने अश्लील गालियां निकालना शुरू कर दी। मैंने इसे मना भी किया लेकिन नहीं माना। मारपीट के यह जो आरोप मेरे और मेरे भाई पर लगा रहे हैं सव आरोप निराधार है।      

जव इस बारे पंचायत प्रधान सुशील कुमार से जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि पंचायत सदस्य रमेश कुमार ने इस बारे  मुझे सूचना दी थी। मैंने आज दोनों पक्षों को बुलाया था लेकिन दूसरे पक्ष ने मेरी एक भी नहीं सुनी और वो पुलिस थाना ज्वाली चले गये।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित