सामान्य वर्ग के बच्चों का भविष्य सुरक्षित बनाने के लिए ज्ञापन भेज यूजीसी बिल को वापिस लेने को की गई अपील
सामान्य वर्ग के बच्चों का भविष्य सुरक्षित बनाने के लिए ज्ञापन भेज यूजीसी बिल को वापिस लेने को की गई अपील
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
आपको बता दें फतेहपुर के सामान्य बर्ग के बुदिजीबी लोगों की एक बैठक मंगलवार को रेस्ट हाऊस फतेहपुर में सम्पन्न हुई जिस दोरान यूजीसी बिल के बिरोध में एकमत फैसला लेते हुए आगामी आठ मार्च को क्षेत्र में रैली का आयोजन करने की रणनीति बनाई गई.
तो वहीं एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति व मान्यवर प्रधानमंत्री को गय्यापन भेज यूजीसी बिल को बापिस लेने की अपील की गई.
इस दोरान राजपूत सभा चेयरमैन राघब पठानिया ने बताया उक्त बिल को बापिस करबाने के लिए सामान्य बर्ग एकजुट है.
व ज़ब तक बिल बापिस नहीं होता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.
वहीं दिल्ली से बिशेष तौर पर पहुंचे राजन सिंह बलोतरा ने बताया उक्त बिल पास होने पर सामान्य बर्ग के बच्चों का भविष्य धूमिल हो जाएगा.
कहा उक्त बिल को बापस लेने के लिए पूरे देश का सामान्य बर्ग बिरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.
जोकि आगे भी जारी रहेगा.
कहा फतेहपुर में भी यूजीसी बिल के बिरोध में आबाज बुलंद की जा रही है.
इस मौक़े पर नरेंद्र मनकोटिया, सुरजीत जसरोटिया,डॉक्टर भूरी सिंह, जगदेव पठानिया, जोगिंदर गुलेरिया,बलजीत राणा, रघुबीर पठानिया, सुधीर शर्मा, विनय शर्मा, संजीव कालिया, मोहित अवस्थी, बलजीत चम्बियाल सहित काफ़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


कोई टिप्पणी नहीं