केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर बलाहर में राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न - Smachar

Header Ads

Breaking News

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर बलाहर में राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न

 केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर बलाहर में राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न


राष्ट्रीय महिला दिवस 13 फरवरी 2026 के उपलक्ष्य पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, वेदव्यास परिसर बलाहर स्थित डॉ. सरोजिनी महिषी महिला अध्ययन एवं अनुसंधान केंद्र के तत्वावधान में 14 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन कन्या छात्रावास वेदव्यास परिसर में अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर श्रीनिवास बरखेड़ी के प्रेरक मार्गदर्शन, परिसर की निर्देशिका प्रोफेसर सत्यम कुमारी के आशीर्वाद तथा महिला अध्ययन केंद्र की निर्देशिका प्रोफेसर मोहिनी अरोड़ा के कुशल निर्देशन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभावना एवं नारी-सशक्तिकरण के संदेश से ओत-प्रोत कर दिया। समूह गान “हम बच्चे हिंदुस्तान के, सच्चे हैं डर न किसी का, हम चलते सीना तान के” की प्रभावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों में देशभक्ति एवं आत्मविश्वास की भावना का संचार किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में शिमला से पधारी राष्ट्रीय सेविका समिति की हिमाचल प्रांत कार्यवाहिका डॉ. मुक्ता शर्मा  (सेवानिवृत्त अध्यापिका), देहरा जिला की जिला कार्यवाहिका पूनम , स्टडी सर्किल संयोजिका हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय से शोधछात्रा यशीला तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से B.Tech की छात्रा वंशिका उपस्थित रही। मुख्य अतिथि डॉ मुक्त शर्मा ने अपने प्रेरक उद्बोधन में भारतीय इतिहास की महान महिलाओं के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, करुणा और नेतृत्व का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर, साहसी एवं समाजोपयोगी बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने नारी गरिमा, शिक्षा और सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की संयोजिका अंजू गोस्वामी एवं कार्यक्रम सहयोगी डॉ. मुकेश शर्मा के सक्रिय प्रयासों एवं समन्वय से आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली रूप में संपन्न हुआ।

अंत में डॉ. मुकेश शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया और अन्त में शान्ति मन्त्र के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं