डिजिटल मीटर पर रोक लगाने की मांग, सीसीआईडी ट्रस्ट ने सरकार से की अपील - Smachar

Header Ads

Breaking News

डिजिटल मीटर पर रोक लगाने की मांग, सीसीआईडी ट्रस्ट ने सरकार से की अपील

 डिजिटल मीटर पर रोक लगाने की मांग, सीसीआईडी ट्रस्ट ने सरकार से की अपील


नेरचौक : अजय सूर्या /

 हिमाचल प्रदेश में डिजिटल बिजली मीटर को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच सीसीआईडी ट्रस्ट के आरटीआई नेशनल एक्टिव ऑफिसर सुरेंद्र कुमार ने सरकार से डिजिटल मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की अपील की है।


सुरेंद्र कुमार ने कहा कि डिजिटल मीटर लगाए जाने के बाद आम उपभोक्ताओं को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए जनहित में उचित निर्णय लिया जाए।


उन्होंने यह भी कहा कि जब तक डिजिटल मीटर से संबंधित सभी तकनीकी और उपभोक्ता हितों के मुद्दों का समाधान नहीं हो जाता, तब तक इनकी स्थापना पर रोक लगाना आवश्यक है। उन्होंने सरकार से आम जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी और जनहितकारी कदम उठाने की मांग की है।





 

कोई टिप्पणी नहीं