स्नूह पंचायत के पुनर्गठन पर ग्रामीणों का रोष, उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल को सौंपा ज्ञापन - Smachar

Header Ads

Breaking News

स्नूह पंचायत के पुनर्गठन पर ग्रामीणों का रोष, उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल को सौंपा ज्ञापन

 स्नूह पंचायत के पुनर्गठन पर ग्रामीणों का रोष, उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल को सौंपा ज्ञापन


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

जिला चम्बा की स्नूह पंचायत के ग्रामीणों ने नई पंचायतों के पुनर्गठन को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए उपायुक्त चम्बा को एक ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत को दो भागों स्नूह और भसुआ में विभाजित करने की अधिसूचना जारी की है। हालांकि, स्थानीय निवासियों का दावा है कि पूर्व में स्नूह, भसुआ और बाड़ी को मिलाकर तीन अलग-अलग पंचायतों के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया था। नई अधिसूचना में बाड़ी पंचायत का नाम गायब होने से ग्रामीण आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने नई सीमा निर्धारण में भी भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कई गांवों को उनकी भौगोलिक स्थिति के विपरीत अन्य पंचायतों के साथ जोड़ दिया गया है, जिससे उन्हें पंचायत घर पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि स्नूह पंचायत को प्रस्तावित तीन भागों स्नूह, भसुआ और बाड़ी में विभाजित किया जाए।

यदि तीन पंचायतें नहीं बनाई जा सकतीं, तो पूरी पंचायत को पहले की तरह एक ही रखा जाए। उन्होंने बताया कि स्नूह पंचायत लगभग 5,000 की आबादी के साथ जिले की सबसे बड़ी पंचायतों में से एक है। बाड़ी जैसे दूरदराज के क्षेत्रों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी है, जिसके चलते ग्रामीण एक अलग पंचायत की मांग कर रहे हैं ताकि विकास कार्यों में तेजी आ सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे इस मामले को अदालत में ले जाएंगे और अपना आंदोलन और तेज करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं