ग्राम स्तरीय मतदाता जागरूकता के लिए जीएसएसएस सुलायली में स्वीप कार्यक्रम आयोजन - Smachar

Header Ads

Breaking News

ग्राम स्तरीय मतदाता जागरूकता के लिए जीएसएसएस सुलायली में स्वीप कार्यक्रम आयोजन

 ग्राम स्तरीय मतदाता जागरूकता के लिए जीएसएसएस सुलायली में स्वीप कार्यक्रम आयोजन 


 नूरपुर : विनय महाजन /

SVEEP प्रोग्राम के अंतर्गत नूरपुर के सहायक निर्वाचन अधिकारी कम एसडीएम के निर्देशानुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलायली में आज एक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में नोडल अधिकारी बृजेश पठानिया ने विद्यार्थियों व उपस्थित जनसमुदाय को फॉर्म संख्या 6, 7 और 8 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता सूची से नाम हटाने व स्थानांतरण तथा विवरण अद्यतन की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया और मताधिकार के महत्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य कुलदीप कुमार, नेतरपाल, सुशील कौशल, बीएलओ अशोक कुमार, रविंदर कुमार, राजेश्वर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु जागरूक मतदाता बनने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को निष्पक्ष व निर्भीक मतदान के लिए प्रेरित किया गया तथा मतदाता सूची से संबंधित सेवाओं का समय पर लाभ उठाने का आह्वान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं