स्मार्ट मीटर जागरूकता कार्यक्रम में उपभोक्ताओं का जोरदार विरोध
स्मार्ट मीटर जागरूकता कार्यक्रम में उपभोक्ताओं का जोरदार विरोध
रिवालसर : अजय सूर्या /
विद्युत उप मंडल कार्यालय रिवालसर में स्मार्ट मीटर को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50 उपभोक्ताओं ने भाग लिया। हालांकि कार्यक्रम के दौरान पहुंचे उपभोक्ताओं ने विभाग की बात सुनने से इनकार करते हुए एक स्वर में स्मार्ट मीटर लगाने का जोरदार विरोध किया।
सहायक अभियंता चिंतन प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय में उपस्थित उपभोक्ताओं ने विभाग द्वारा दी जा रही जानकारी को सुनने में रुचि नहीं दिखाई और स्मार्ट मीटर न लगवाने की अपनी मांग पर अडिग रहे। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभों के बारे में अवगत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उपभोक्ताओं ने इसका विरोध जारी रखा।
कार्यक्रम में नगर पंचायत रिवालसर की अध्यक्षा सुनीता गुप्ता, उपाध्यक् ष कश्मीर सिंह राव, सदस्य कमल प्रकाश गुप्ता सहित कई स्थानीय उपभोक्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर स्मार्ट मीटर लगाने के निर्णय का विरोध करते हुए अपनी आपत्ति दर्ज करवाई।
उपभोक्ताओं का कहना था कि जब तक उनकी शंकाओं का समाधान नहीं किया जाता और उनकी मांगों पर विचार नहीं होता, तब तक वे स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध जारी रखेंगे। वहीं विभाग ने उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही है।


कोई टिप्पणी नहीं