101 बसों में 71 ‘ओवरएज’: पठानकोट डिपो की तकनीकी स्थिति पर उठे सवाल
101 बसों में 71 ‘ओवरएज’: पठानकोट डिपो की तकनीकी स्थिति पर उठे सवाल
हिमाचल पथ परिवहन निगम पठानकोट के डिपो में कुल 101 बसों काफिला है जिसमें 71 वसे अपना 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी सड़क दौड़ रही है l
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर लगभग तीन सौ किलोमीटर दूर चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही हिमाचल पथ परिवहन निगम पठानकोट डिपो की एक बस कुछ दिन पहले महज18 किलोमीटर का सफर तय करने के वाद शायद किसी तकनीकी कारणों से नेशनल हाईवेज पर खराब हो गई l हिमाचल पथ परिवहन निगम की तकनीकी फिटनेस कितनी लचर हो चुकी है कि पठानकोट से वाया सुलायली चंडीगढ़ जाने वाली 3सौ किलोमीटर लंबे रूट पर पहुंचने से पहले ही पठानकोट से सुलायली जाते हुए गत रात खराब हो गई l लोगों में चर्चा का विषय यह है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम पठानकोट की वर्कशॉप से निकलने वाली हर बस का तकनीक रूप से प्रमाण पत्र देखकर अगली सर्विस के लिए भेजा जाता हैl गौरतलव है कि इस प्रकार की खराब हुई हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों को सड़कों पर अक्सर खड़े हुए देखा जा सकता हैl हिमाचल प्रदेश के पठानकोट डिपो में शायद अभी तक कोई भी शायद इलेक्ट्रिक बस निगम की नहीं पहुंच सकी हैl गौरतलब है कि अपनी निश्चित अवधि पूरी कर चुकी निगम कि यह बसे अधिकांश रूप में ग्रामीण क्षेत्रों भेजी जा रही है जो बूढी हो चुकी हैl ऐसी बसे अक्सर खराब होकर सड़क पर खड़ी हो जाती है l जिसका कारण वायरिंग जैसे मैकेनिक फाल्ट भी हो सकता है l इस संबंध में जब पठानकोट डिपु के प्रबंधक विजय चौधरी से जानना चाह तो उन्होंने इस बात की पुष्टि की इस डिपो में कुल 101 बसों काफिला है जिसमें 71 वसे अपना 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी सड़क दौड़ रही है l उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा नयी बसों को खरीदे जाने का निर्णय हो चुका है तथा इस डिपो में को भी नयी बसे मिलेगी


कोई टिप्पणी नहीं