चम्बा के लोथल गांव में सनसनीखेज वारदात: पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या - Smachar

Header Ads

Breaking News

चम्बा के लोथल गांव में सनसनीखेज वारदात: पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या

चम्बा के लोथल गांव में सनसनीखेज वारदात: पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या

 जिला चम्बा की ग्राम पंचायत लोथल के लोथल गांव में मंगलवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

 एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की तेजधार हथियार से हत्या करने के बाद घर के आंगन में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही गैहरा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। लोथल निवासी सरवन कुमार पुत्र तानी राम ने मंगलवार देर रात अपनी पत्नी अंजू देवी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सरवन कुमार ने घर के आंगन में लगे पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा बुधवार सुबह उस समय हुआ जब सरवन कुमार के भाई का बेटा गोशाला की ओर गया। उसने आंगन में पेड़ से लटका शव देखा और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत गैहरा पुलिस चौकी को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे। सरवन कुमार के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि करीब 16 वर्षीय बेटा उस समय अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था। हत्या और आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है तथा पारिवारिक परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं